Local News Network
फूलियाकलां कस्बे में गौ माता सम्मान दिवस के अवसर पर गौ भक्तों ने वाहन रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। रैली की शुरुआत रामद्वारा चौराहा से हुई, जो सदर बाजार से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची।
रैली में बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल हुए और गौ माता के समर्थन में नारे लगाए। उपखंड कार्यालय पहुंचकर गौ भक्तों ने तहसीलदार रामदेव धाकड़ को प्रार्थना पत्र सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने तथा गौ सेवा के लिए सख्त राष्ट्रीय कानून बनाने की मांग शामिल है।
गौ भक्तों का कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए इसके संरक्षण और सम्मान के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस दौरान कस्बे का माहौल धार्मिक और उत्साहपूर्ण बना रहा।